संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फूलसिंहा गांव में रविवार को तालाब में भैंस की पूंछ पकड़कर नहा रहे किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव फूलसिंहा निवासी अदनान (15) पुत्र मुरसलीन सिरसी के जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने दोस्तों अमान, अयान और अजमल के साथ भमरौआ रोड स्थित गांव से करीब 600 मीटर दूर तालाब में नहाने गया था। बताया गया कि अदनान को तैरना नहीं आता था। इसी दौरान उसने तालाब में मौजूद भैंस की पूंछ पकड़ रखी थी। अचानक हाथ भैंस की पूंछ छूट गई। अदनान को डूबता देखकर उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास क...