Sambhal News: ताई की तेहरवीं में आए परिवार के मासूम को रास्ते में रोका, लाठी-डंडों से पीटा
संभल, सितम्बर 30 -- Sambhal News: थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव रसूलपुर में अपनी ताई की तेहरवीं संस्कार में शामिल होने आए एक परिवार के मासूम बच्चे को गांव के ही कुछ दबंगों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और लात-घूसों से बेरहमी से पीट दिया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पिता ने कोतवाली गुन्नौर में नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गुन्नौर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी जगदीश पुत्र श्यामलाल वर्तमान में अपने परिवार के साथ नोएडा में रहकर मजदूरी करते हैं। जगदीश अपनी ताई की तेहरवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपरिवार गांव आए हुए थे। 27 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे जगदीश का बेटा गांव में ही स्थित अपने ताऊ हरवंश पुत्र श्यामलाल के घर से वापस अपने घर की ओर आ रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.