संभल, नवम्बर 3 -- Sambhal News: बकाया वसूली में तेजी लाने के लिए तहसील प्रशासन ने बड़े बकायेदारों का ब्योरा सार्वजनिक करना शुरू कर दिया है। तहसील सदर संभल परिसर में वर्ष 2026 के दस बड़े बकायेदारों की सूची चस्पा की गई है। इन दस बकायेदारों पर कुल 1 करोड़ 66 लाख 26 हजार 839 रुपये की देनदारी है। इसमें बैंक ऋण, बिजली बिल, नगर पालिका कर, स्टांप देय, वाणिज्य कर और परिवहन कर शामिल हैं। सूची में सबसे ऊपर बकाएदार नाम ग्राम एजोड़ा ककरौहा का है। इन पर केनरा बैंक का 31,65,038 रुपये बकाया है। दूसरे नंबर पर बकायेदार ग्राम सिरसानाल हैं, जिन पर इंडियन बैंक का 27,11,126 रुपये बकाया है। तीसरे नंबर पर बकाएदार ग्राम तुर्तीपुर इनायतपुर हैं। इन पर केनरा बैंक का 20,74,178 रुपये बकाया है। चौथे नंबर पर हयातनगर बकाएदार पर बिजली विभाग का 19,32,320 रुपये बकाया है। पा...