संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: तहसील बार एसोसिएशन चन्दौसी ने तहसीलदार की कार्यप्रणाली, अधिवक्ताओं और वादकारियों के प्रति कथित व्यवहार तथा राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर और सचिव दिलीप कुमार एडवोकेट ने 14 अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तहसीलदार की कार्यप्रणाली से अधिवक्ताओं और वादकारियों में असंतोष है। न्यायालय और वादकारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अधिवक्ता वार्ता करने पहुंचते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को अपेक्षित गंभीरता से नहीं सुना जाता। कई बार तहसीलदार के चेंबर का गेट बंद रहने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि इससे अधिवक्ताओं और आम लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय के चक्क...