Sambhal News: डेढ़ लाख रुपये की चरस के साथ दो गिरफ्तार
संभल, अक्टूबर 10 -- Sambhal News: धनारी थाना पुलिस ने चरस की तस्करी करने के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की एक किलो सौ ग्राम चरस बरामद की है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल बाइक और नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया। थाना पुलिस ने शुक्रवार को भिरावटी-बगढ़ेर मार्ग पर धनारी पट्टी चौराहा से सुनील व नरेश निवासी बगढ़ेर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये कीमत की करीब एक किलो सौ ग्राम चरस बरामद की। तलाशी लेने पर 3560 रुपये और बाइक भी बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गांव के लोगों से कम कीमत पर चरस खरीदते थे और इकट्ठा कर आसपास के क्षेत्र और कस्बों में बेचते थे। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.