संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: पंवासा विकासखंड के अमावती गांव में डेंगू के चलते पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, बच्ची को रविवार को बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर उसे एक के बाद एक कई जगह उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अमावती गांव निवासी नंदिनी उर्फ निशु (5) को रविवार को अचानक बुखार आया था। परिजनों ने पहले गांव में ही उसका उपचार कराया। आराम नहीं मिलने पर उसे सौंधन ले जाया गया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने बच्ची को संभल रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे संभल के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मुरादाबाद जा रहे थ...