Sambhal News: डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन ने बांधा समां, झूमे दर्शक
संभल, अक्टूबर 28 -- Sambhal News: पुराना बाजार स्थित श्रीरामलीला मंच पर सोमवार रात बॉलीवुड के रंगों से सराबोर नजर आया। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित बॉलीवुड नाइट में कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमे। कार्यक्रम में डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन की प्रस्तुति खास आकर्षण रही। उन्होंने अपने लोकप्रिय अंदाज, दमदार संवाद और गीतों के जरिए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं, एकल और युगल गायकों ने सुरीले गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। कलाकारों के नृत्य ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने उत्साह के साथ कलाकारों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास वार्ष्णेय समेत संरक्षक कपिल गुप्ता, अध्यक्ष कपिल वार्ष्णेय, दीपेंद्र कुमार टिंकू, डॉ. राजीव वार्ष्णेय, यशवर्धन, कुशांक कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.