Sambhal News: डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, पांच हिरासत में
संभल, जुलाई 17 -- Sambhal News: गुन्नौर के सराय मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बारात में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए शांति भंग की आशंका में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गुन्नौर क्षेत्र के सराय मोहल्ला में सैंजना गांव निवासी रामनिवास के बेटे सनी की बारात आई थी। विवाह समारोह के दौरान शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी। इसी दौरान डीजे पर डांस करने की बात को लेकर बारात में शामिल दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में सैंजना गांव निवासी सूरज (19) पुत्र कर्ण सिंह तथा सराय मोहल्ला निवासी सौरभ (21...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.