संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के गांव खजरा खाकम में सोमवार की रात शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाने बजाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र लालाराम ने दी तहरीर में बताया कि सोमवार को गांव में बारात आई थी। रात को बारात चढ़ाने के दौरान कुछ युवक डीजे पर आपत्तिजनक और भड़काऊ गाने बजवा रहे थे। जब वह लड़की पक्ष के लोगों के कहने पर उन्हें समझाने पहुंचा तो विकास, सुधीर और लोकेश ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- Rampur News: शादी में डीजे पर डांस को लेकर विवाद में चार पर केस इससे वह घायल हो गया। नाक और कान पर भी चोटें आईं हैं। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का...