Sambhal News: डीजे की तेज आवाज से व्यापारियों में नाराजगी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संभल, नवम्बर 25 -- Sambhal News: शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में बजने वाले डीजे की तेज आवाज को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने एकत्र होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना है कि शादी-विवाह समारोहों और विभिन्न जुलूसों में डीजे इतनी तेज आवाज में बजाए जाते हैं कि आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डीजे की तेज ध्वनि और कंपन से दुकानों एवं मकानों को नुकसान पहुंचने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। व्यापारियों ने बताया कि कई बार तेज कंपन के कारण खिड़कियों के शीशे तक टूटने की घटनाएं हुई हैं।व्यापारियों ने यह भी कहा कि तेज आवाज से सबसे अधिक परेशानी हृदय रोगियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.