Sambhal News: डीएम के निर्देश पर मौलागढ़ में नालों की कनेक्टिविटी का काम शुरू
संभल, अगस्त 5 -- Sambhal News: बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से जूझ रहे मौलागढ़ क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर नगर पालिका परिषद चन्दौसी ने ग्राम पंचायत मौलागढ़ में पुराने और नए नालों की कनेक्टिविटी जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद पानी सुचारु रूप से निकलेगा और क्षेत्र में जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने 28 जुलाई को खण्ड विकास अधिकारी बनियाखेड़ा को पत्र जारी कर मौलागढ़ की जलनिकासी व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए थे। पत्र में उल्लेख किया गया था कि बहजोई रोड स्थित मौलागढ़ पुलिया से एमवर्ड स्कूल चौराहा तक सड़क के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग की ओर से नाले का निर्माण कराया गया था। इसके बावजूद नालों की सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.