Sambhal News: डीएम-एसपी ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण
संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: डीएम अंकित खण्डेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को सम्भल के शहजादी सराय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की साफ-सफाई, अग्निशामक यंत्रों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और लॉग बुक आदि अभिलेखों की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुसार दुरुस्त रखी जाएं। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस की निगरानी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.