संभल, सितम्बर 11 -- Sambhal News: संभल। जिले में किसानों को डीएपी और एनपीके खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। फसलों में खाद डालने के लिए किसान रोजाना खाद केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मंडी समिति स्थित इफको खाद केंद्र पर पिछले चार से पांच दिनों से डीएपी और एनपीके का स्टॉक समाप्त बताया जा रहा है। खाद नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि फसलों में समय से खाद डालना जरूरी है।केंद्र प्रभारी ने खाद का स्टॉक खत्म होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। किसानों का कहना है कि जल्द खाद की आपूर्ति नहीं हुई तो फसलों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में किसान केंद्र पर नए स्टॉक के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...