Sambhal News: डिजिटल लाइब्रेरी को ठीक कराने के लिए एसडीएम को सौंपा पत्र
संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव ताहरपुर में बनी डिजिटल लाइब्रेरी की बदहाल स्थिति को लेकर छात्र-छात्राओं में रोष व्यक्त है। उन्होंने सोमवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी को शिकायती पत्र सौंपकर लाइब्रेरी ठीक कराने की मांग की है। शिकायत पत्र में बताया कि गांव में बनी लाइब्रेरी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है, जिससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। लाइब्रेरी की छत कई जगहों से टूटी हुई है और खिड़कियों पर पल्ले गायब हैं, इसके साथ लंबे समय से साफ-सफाई करने वाला कोई कर्मी नहीं आता, जिससे चारों तरफ गंदगी का आलम है। लाइब्रेरी में बिछी मैट फटी हुई है और कुर्सियों का अभाव के साथ इंटरनेट के लिए लगा वाई-फाई पिछले तीन महीनों से रिचार्ज न होने के कारण बंद पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.