Sambhal News: ट्रैफिक प्लान सफल, जलाभिषेक के बाद संभल में खुले डायवर्जन रूट
संभल, अगस्त 3 -- Sambhal News: सावन के पहले सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से लागू किया गया यातायात डायवर्जन सोमवार शाम को शिवालयों में जलाभिषेक संपन्न होने के बाद हटा दिया गया। तीन दिनों तक चले इस ट्रैफिक प्लान के दौरान यातायात पुलिस के जवान प्रमुख प्वाइंटों पर तैनात रहे और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करते रहे। शुक्रवार शाम से लागू किए गए डायवर्जन के कारण जिले के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बदले हुए रूट से कराई गई। श्रद्धालुओं की भीड़ और कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। सोमवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के बाद हालात सामान्य होने पर अधिकांश मार्गों से डायवर्जन हटा दिया गया। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में 9 दिन की छुट्टी, मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल बंद; बाकी जिलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.