Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरते समय गिरा युवक, सिर में चोट लगने से मौत
संभल, जुलाई 24 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी निवासी 20 वर्षीय युवक की गुरुवार देर रात जनपद अमरोहा के गजरौला में ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरते समय गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव ओबरी निवासी फहीम (20) पुत्र रियाजुल ट्रैक्टर-ट्रॉली से नोएडा में ईंट बेचकर साथियों के साथ वापस लौट रहे थे। रास्ते में गजरौला स्थित एक पेट्रोल पंप पर चालक डीजल भरवाने के लिए रुका। इसी दौरान फहीम ट्रॉली से नीचे उतरने लगे और अचानक गिर पड़े।गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चोट लगने के बाद उनके नाक और मुंह से खून निकलने लगा। साथ मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर गांव पहुंचत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.