संभल, जुलाई 5 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव मातीपुर में रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण घायल हो गया। घायल का निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव मातीपुर निवासी रावुल हसन साइकिल से खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मनौटा पुल की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों तथा ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल वहीं ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंच...