Sambhal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
संभल, जुलाई 15 -- Sambhal News: मुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग पर बहजोई-पाठकपुर के बीच गांव खजरा के निकट बुधवार की सुबह अलीगढ़-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस समेत जीआरपी पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। जांच-पड़ताल में मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय भीकम सिंह पुत्र प्रेमपाल निवासी गांव खजरा खाकम के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.