संभल, सितम्बर 1 -- Sambhal News: बहजोई। अलीगढ़-बरेली रेल मार्ग पर सोमवार सुबह गांव ढकारी के निकट ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि मृतक की पहचान ढकारी गांव निवासी मदन सिंह पुत्र चिरंजी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक उनका घर रेल लाइन के पास ही है। सोमवार सुबह करीब सात बजे मदन सिंह किसी काम से रेल लाइन के पास गए थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...