Sambhal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, चालक को पकड़ा
संभल, नवम्बर 14 -- Sambhal News: असमोली क्षेत्र में असमोली-मढ़न मार्ग पर गांव खासपुर स्थित दुर्गा डिग्री कॉलेज के पास ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल होकर सड़क पर दूर जा गिरे। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कुछ युवकों ने बाइक से पीछा कर लोधीपुर स्थित सीएनजी पंप के पास ट्रक और चालक को पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव जीशान पुत्र भूरा और उसका पड़ोसी मोहम्मद रफी पुत्र शौकीन निवासी गांव रतूपुरा थाना असमोली शनिवार शाम एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से असमोली जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव खासपुर स्थित दुर्गा डिग्री कॉलेज के पास पहुंची तभी असमोली की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.