Sambhal News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन बच्चे घायल
संभल, सितम्बर 9 -- Sambhal News: बहजोई के इस्लामनगर-बहजोई रोड पर गांव ईसमपुर के निकट बुधवार को ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इससे ई-रिक्शा चालक और तीन बच्चे घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए पहले निजी फिर बाद में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में ई-रिक्शा चालक लखन पुत्र काशीराम निवासी चितनपुर रोड के अलावा यूसुफपुर निवासी तीन बच्चे राखी व ज्योति पुत्री विनोद और दर्शन पुत्री राकेश घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अपराध निरीक्षक बलराम सिंह यादव ने बताया कि हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.