संभल, सितम्बर 13 -- Sambhal News: हंसा देवी गजराम सिंह मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज, भकरौली के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह का उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में टीजीटी रसायन विज्ञान के पद पर चयन होने पर विद्यालय परिवार की ओर से भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके कार्यकाल और विद्यालय के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कॉलेज प्रबंधन पुत्र तरुण यादव, सेवानिवृत्त अध्यापक देवेंद्र सिंह यादव, सेवानिवृत्त प्रवक्ता सत्य राम सिंह यादव तथा विद्यालय की अध्यक्ष व प्रबंधक वीरवती देवी ने जितेंद्र सिंह को स्मृति चिह्न और उपहार भेंट कर सपरिवार सम्मानित किया। समारोह के दौरान विद्यालय के जीव विज्ञान प्रवक्ता सुखदेव सिंह को विद्यालय का नवीन प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया।...