संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकटा के जंगल में मंगलवार दोपहर करीब 70 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। इस दौरान शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि ग्राम प्रधान मनोहर सिंह के मुताबिक, बुजुर्ग व्यक्ति पिछले चार-पांच दिनों से टिकटा और आसपास के गांवों में घूमकर लोगों से खाना-पानी मांग रहा था। वह मानसिक रूप से कमजोर था। मंगलवार को उसका शव गांव के जंगल में पड़ा होने पर जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...