Sambhal News: झूठी शिकायत और रंगदारी मांगने का आरोपी दबोचा
संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: रंजिश के चलते झूठी शिकायत कर रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। शहर के डिस्पेंसरी रोड निवासी गिरीश कुमार ने 21 जून को तहरीर देकर आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रशांत वशिष्ठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपी ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि आरोपी प्रशांत वशिष्ठ को स्टेशन से बज्जू रोड की ओर बनी दुकानों के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.