Sambhal News: झाड़ू में छिपे सांप ने महिला को डसा, परिजन ने कराया भर्ती
संभल, जुलाई 3 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में शुक्रवार सुबह झाड़ू में छिपे सांप ने महिला को डंस लिया। परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चन्दौसी लेकर आए, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। गांव गुमथल निवासी सोनी पत्नी हरिओम शुक्रवार की सुबह पांच सो कर उठी थी। इसके बाद घर में साफ सफाई करने के लिए घर में रखी झाड़ू उठे तो उसमें छुपे बैठे सांप ने डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चन्दौसी लेकर आए। चिकित्सक ने हालत सामान्य होने पर महिला को घर भेज दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश से महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.