संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: जनपद में कई दिनों से उमस भरी गर्मी और तपिश से बेहाल लोगों का इंतजार मंगलवार को आखिरकार खत्म हो गया। सुबह तेज धूप और चिपचिपी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था, लेकिन करीब 11 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान पर काले बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया और लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। मोहल्ला नाला के मुख्य मार्ग पर एक फीट से अधिक पानी भर गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बारिश ने दी राहत, खेत लबालब होने से किसानों के खिले चेहरे जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। जिला अस्पताल परिसर भी तालाब में तब्दील हो ग...