Sambhal News: झगड़े और मारपीट के मामलों में आठ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई
संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: थाना पुलिस ने अलग-अलग झगड़े और मारपीट के मामलों में आठ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय गुन्नौर में पेश किया है। शनिवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई। इसमें नबाब और किशनपाल निवासी शेरपुर, रणवीर, बादाम सिंह और चंद्रसेन निवासी खजरा इनायतगंज, असर मोहम्मद और शमशेर मोहम्मद निवासी गढ़ी बिचौला तथा अशोक निवासी मुकुटपुर के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेशपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आठ लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय गुन्नौर में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.