Sambhal News: जो बोले सो निहाल सत श्रीअकाल के जयकारों से गूंजा शहर
संभल, नवम्बर 22 -- Sambhal News: श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में शनिवार को नगर में पंच प्यारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर को गुरुद्वारा परिसर से शुरु होकर शोभायात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए रात को गुरुद्वारा पहुंची। शोभायात्रा में गुरु नानक देव की झांकी के साथ अखड़ा आदि भी शामिल रहे। शहरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा व जलपान से स्वागत किया। शोभायात्रा में महिलाएं कीर्तन कर गुरु का गुणगान कर रही थीं। शोभायात्रा में निहंग सिंह की फौज व गतका पार्टी आकर्षण का केंद्र रहे। नगर के आजाद रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर दिन सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.