Sambhal News: जोहाना ने दौड़ में मारी बाजी,बनीं चैंपियन
संभल, अक्टूबर 28 -- Sambhal News: हौसले बुलंद हों तो उम्र भी कामयाबी की राह में बाधा नहीं बनती। संभल की 12 वर्षीय जोहाना ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर मुरादाबाद में आयोजित पिंकेथॉन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। मुरादाबाद के विल्सोनिया स्कूल में मंगलवार को आयोजित पिंकेथॉन मुरादाबाद-2026 का आयोजन 'मिशन शक्ति- सशक्त नारी, सुरक्षित नारी' थीम पर किया गया। प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें संभल के मियां सराय किला निवासी मोहम्मद तौसीफ की बेटी जोहाना ने अंडर-14 वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिया और सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जोहाना अल कलाम पब्लिक स्कूल, नखासा में कक्षा आठ की छात्रा हैं। कम उम्र में इस उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.