Sambhal News: जोगा सिंह स्मारक स्थल पर हुआ गुरु ग्रन्थ साहिब पाठ
संभल, सितम्बर 27 -- Sambhal News: भारतल सिरसी स्थित संत जोग सिंह गुरुद्वारा में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। गुरुद्वारा परिसर में संगत की मौजूदगी में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। पाठ के उपरांत अरदास कर प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें संगत ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा परिसर में ज्ञानी उदित सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी से संगत को आध्यात्मिक संदेश दिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु के चरणों में शीश नवाकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। लंगर में श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से सहयोग किया। आयोजन के दौरान गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। खिलेंद्र सिंह, किरणपाल सिंह, कुलद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.