Sambhal News: जेठ-जेठानी पर मारपीट का आरोप, मायके वालों ने कोतवाली पहुंचकर किया हंगामा
संभल, अक्टूबर 6 -- Sambhal News: नगर के मौलागढ निवासी महिला ने जेठ जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित महिला के मायके पक्ष के लोग एकत्र होकर मंगलवार को कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी। नगर के मौलागढ़ निवासी लोकेश सैनी पुत्र गुलजारी लाल ने दी तहरीर में बताया कि सोमवार की दोपहर को वह घर पर नहीं था, तो उसके भाई व भाभी उसकी पत्नी अंजली के साथ गाली गलौज करने लगे, पत्नी ने गाली गलौज का विरोध किया तो इसी बात पर उसके भाई और भाई ने पत्नी को बुरी तरह पीटा उसके बाद घर के बाहर सड़क पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पत्नी के चोट भी आई और उसके कपड़े भी फट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.