Sambhal News: जेठ के बेटों पर परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
संभल, अक्टूबर 7 -- Sambhal News: सरायतरीन के मोहल्ला नजरखेल निवासी लुबना खान ने भूमि विवाद के बीच अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सदर कोतवाली में लुबना समेत तीन लोगों के खिलाफ भूमि संबंधी मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद मंगलवार को महिला ने अधिकारियों को ट्वीट कर अपनी परेशानी बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके जेठ के बेटे सलाउद्दीन और मोहसिन उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला का आरोप है कि सलाउद्दीन और मोहसिन मकान पर कब्जा करना चाहते हैं और उन्हें घर खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने दोनों से अपनी जान को खतरा बताते हुए अधिकारियों से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उनके मकान को पक्के बाग वाले मंदिर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.