संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में हुई ट्रांसमिशन जेई और महिला की मौत के मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। सिरसी में मिले ट्रांसमिशन जेई रामवृक्ष यादव के शव के पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने की पुष्टि हुई है, जबकि पोटा बराही गांव में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला साइमा की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। महिला के मायके पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

रामवृक्ष यादव की मौत कस्बा सिरसी में रविवार सुबह विद्युत विभाग के ट्रांसमिशन जेई रामवृक्ष यादव का शव किराये के कमरे में मिला था। वह मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले थे और सिरसी में किराये के मकान में रह रहे थे। कमरे में शव म...