Sambhal News: जेई की तहरीर के बाद नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
संभल, सितम्बर 27 -- Sambhal News: असमोली क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र टांडा कोठी पर तैनात अवर अभियंता नरेश सिंह के अनुसार 25 सितंबर को वह कर्मचारियों के साथ सरकारी कार्य के लिए गांव पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी कुछ लोग अपने घर से बाहर आए और बिजली कर्मचारियों से विवाद करने लगे। शोर-शराबा होने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई थी। जेई का आरोप है कि इस दौरान विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता की गई थी और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। अवर अभियंता नरेश सिंह ने मामले की तहरीर असमोली पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जेई ने बताया कि तहरीर दिए जाने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.