Sambhal News: जुनावई ब्लॉक मुख्यालय बना तालाब, घुटनों तक पानी में घुसकर काम करने को मजबूर कर्मचारी
संभल, जुलाई 9 -- Sambhal News: लगातार हो रही भारी बारिश ने जुनावई ब्लॉक मुख्यालय की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। पूरे ब्लॉक परिसर में दो से ढाई फीट तक पानी भर जाने से मुख्यालय तालाब में तब्दील हो गया। प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार से लेकर कार्यालयों तक जलभराव होने के कारण कर्मचारियों और फरियादियों को घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है। जलभराव के चलते सरकारी कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। कई कर्मचारी समय पर अपने कार्यालयों तक नहीं पहुंच सके, जबकि कार्यालयों में पानी घुसने से कामकाज बाधित रहा। फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान ब्लॉक परिसर में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: उपकेंद्र के परिसर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.