Sambhal News: जीके सिल्वर स्टोन के बच्चों ने किया बैंक का निरीक्षण, ली जानकारी
संभल, जुलाई 21 -- Sambhal News: जीके सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य मंगलवार को बैंक का भ्रमण कराया गया। जहां बैंक के अधिकारियों ने बच्चों को लेनदेन सहित अन्य जानकारियां दी। गणेश मेला ग्राउंड स्थित जीके सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 11 एवं 12 कॉमर्स विषय के छात्र-छात्राओं को एचडीएफसी बैंक का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जहां बैंक अधिकारियों ने उन्हें बैंक कार्यप्रणाली, डिजिटल बैंकिंग तथा विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी दी। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अतुल राघव सहायक, शाखा प्रबंधक शुभम अग्रवाल, सनी गांधी, जलपा अग्रवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.