Sambhal News: जीआरपी और बंदीगृह पर तैनात पुलिसकर्मियों में मारपीट, वर्दी फाड़ी
संभल, अगस्त 8 -- Sambhal News: जनपद न्यायालय परिसर में शुक्रवार को मुलजिम को बंदीगृह में दाखिल कराने को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट हुई। हाथापाई के दौरान दोनों पक्षों के पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फट गई। न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ संभल ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जीआरपी थाने में तैनात सिपाही धर्मेंद्र अपने साथी के साथ शुक्रवार को मोबाइल चोरी के एक आरोपी को पेशी के लिए न्यायालय लेकर आए थे। पेशी पूरी होने के बाद दोनों आरोपी को न्यायालय परिसर स्थित बंदीगृह में दाखिल कराने पहुंचे। उनका कहना था कि आरोपी के पैर में गंभीर चोट है, इसलिए उसे तत्काल बंदीगृह में दाखिल किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.