संभल, अक्टूबर 14 -- Sambhal News: जिले की मंडियों में धान बेचने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर किसान मंडियों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। एक ओर मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी केंद्रों पर खरीद की रफ्तार तेज नहीं हो पा रही है। जिले में धान खरीद के लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन शासन की ओर से अब तक खरीद का लक्ष्य जारी नहीं होने के कारण व्यवस्था की गति धीमी बनी हुई है। धान की फसल तैयार होने के बाद किसान उपज बेचने के लिए मंडियों का रुख कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए खुले 160 क्रय केंद्रों पर लगाए गए बैनर मंडियों में सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग रही हैं। किसानों को उम्मी...