Sambhal News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान, विद्यालय पहुंचने पर हुआ पुष्पेंद्र का भव्य स्वागत
संभल, अक्टूबर 5 -- Sambhal News: पंवासा विकास खंड की ग्राम पंचायत खिरनी मुहिउद्दीनपुर स्थित शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र पुष्पेंद्र कुमार ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। चन्दौसी के एसएम कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में पुष्पेंद्र ने छह किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। गांव बैनीपुर चक निवासी पुष्पेंद्र कुमार की सफलता पर सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य, प्रबंधक और स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय परिवार ने छात्र की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसे शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुलेराम सिंह, दिनेशपाल सिंह, सचिन यादव, रामबाबू, हरेंद्र सिंह, राजीव शर्मा और वीरेश कुमार मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.