Sambhal News: जिला पुस्तकालय से विद्यार्थियों और प्रतियोगी छात्रों को जोड़ने की पहल
संभल, जुलाई 23 -- Sambhal News: डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजकीय जिला पुस्तकालय को विद्यार्थियों और प्रतियोगी छात्रों के लिए अधिक उपयोगी बनाने, स्थायी भवन निर्माण तथा सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई। प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष अंबरीश कुमार ने बताया कि वर्तमान में राजकीय जिला पुस्तकालय का संचालन अस्थायी रूप से इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई में हो रहा है। उन्होंने पुस्तकालय में पाठकों की संख्या बढ़ाने, नगर पालिका की एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रचार-प्रसार, आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थियों का पुस्तकालय भ्रमण कराने तथा सीएसआर के माध्यम से एसी की व्यवस्था कराने के प्रस्ताव रखे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रुद्रपुर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.