Sambhal News: जिला पंचायत के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण आज, तैयारियां पूरी
संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: जिला पंचायत के नवीन कार्यालय भवन का बहुप्रतीक्षित लोकार्पण मंगलवार को भव्य समारोह के बीच होगा। पंचायत राज्य वित्त आयोग एवं अनुदान मद के तहत निर्मित इस आधुनिक भवन का शुभारंभ प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला पंचायत प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इससे पहले कार्यालय किराए के भवन में संचालित किया जा रहा था। समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव करेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ होगा, जबकि लोकार्पण समारोह सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री गुलाब देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। इसके अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.