Sambhal News: जाहरवीर मंदिर के मेले में पहलवानों ने दिखाया दमखम
संभल, नवम्बर 16 -- Sambhal News: प्रसिद्ध जाहरवीर मंदिर परिसर में किरारी गांव में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल एवं भव्य मेले का शुभारंभ उत्साह और धूमधाम के साथ हुआ। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के क्रिकेट प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव और ग्राम प्रधान बनवारी सिंह यादव ने फीता काटकर दंगल का उद्घाटन किया। मेले में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी पहुंचे। दंगल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और शानदार दांव-पेच का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनका उत्साहवर्धन किया। अखाड़े में हर मुकाबले के साथ दर्शकों का रोमांच बढ़ता नजर आया। दो दिवसीय मेले में धार्मिक आस्था के साथ ग्रामीण संस्कृति और पारंपरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.