Sambhal News: जायंट्स ग्रुप ने गरीब छात्राओं की एक वर्ष की फीस की जिम्मेदारी उठाई
संभल, अगस्त 27 -- Sambhal News: जायंट्स ग्रुप ने आर्थिक रूप से कमजोर दो छात्राओं की एक वर्ष की फीस जमा की। ग्रुप की इस पहल से दोनों छात्राओं की पढ़ाई जारी रखने का रास्ता आसान हुआ है। नगर के स्टेशन रोड प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित लक्ष्मी देवी हर प्रसाद शिशु मंदिर में कक्षा 5 में पढ़ने वाली प्रिया और शीनू के परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनकी स्कूल फीस जमा करने में असमर्थ थे। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका थी। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश कुमार गुप्ता से जब यह जानकारी जायंट्स ग्रुप की अध्यक्ष डा. मधु तोमर को दी, तो उन्होंने तत्काल दोनों छात्राओं की पूरे वर्ष की फीस जमा कराने की जिम्मेदारी उठाई। डा. मधु तोमर ने कहा कि आर्थिक अभाव किसी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना समाज की सामूहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.