संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: मुख्यमंत्री वंदन योजना के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे पिशाच मोचन तीर्थ के जीर्णोद्धार कार्य में जांच समिति के निर्देशों की अनदेखी का मामला सामने आया है। 4 जुलाई को निर्माणाधीन प्रथम तल का लेंटर और शटरिंग भरभराकर गिरने के बाद प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मौके पर निर्माण कार्य जारी रहने से विभागीय कार्यप्रणाली और ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। करीब 1.95 करोड़ रुपये की लागत से वार्ड संख्या 4 स्थित मोहल्ला आलम सराय देहात के प्राचीन पिशाच मोचन तीर्थ का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। हादसे के बाद अधिशासी अधिकारी ने घटना की जानकारी समय पर विभाग को न देने के आरोप में संबंधित अवर अभियंता (जेई) को कारण बताओ नोटिस जारी...