Sambhal News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, माता-पिता पर जहर देने का आरोप
संभल, अक्टूबर 26 -- युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक की हालत बिगड़ गई थी। उसे उपचार के लिए बबराला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। हालांकि, अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक के माता-पिता पर जहर देने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव बाघऊ निवासी लवकुश पुत्र चमन की शादी करीब तीन वर्ष पहले जुनावई थाना क्षेत्र के गांव सराय ब्राह्मण निवासी सितारा से हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं। बड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.