Sambhal News: जहरीला पदार्थ खाने वाले प्रेमी युगल की हालत में सुधार
संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: चन्दौसी। चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जहरीला पदार्थ खाने के बाद कोतवाली पहुंचे प्रेमी युगल को परिवार के लोगों ने अलग- अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अब दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। क्षेत्र के दो अलग - अलग गांव निवासी प्रेमी युगल गुरुवार को अपने-अपने घरों से चले गए थे, दोनों ने शुक्रवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और कोतवाली पहुंच गए। हालत बिगड़ती देखकर कोतवाली पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर यहां से चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया था। जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंचे थे और दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। शनिवार को उनकी हालात में सुधार बताया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.