Sambhal News: जलभराव से निजात को संभल-चन्दौसी के 28 डूबने वाले इलाके नालों से जुड़ेंगे
संभल, सितम्बर 17 -- Sambhal News: संभल, कार्यालय संवाददाता। बारिश के दौरान शहरों में होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद संभल और चन्दौसी में कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर दोनों पालिका क्षेत्रों में जलभराव वाले 28 स्थान चिन्हित कर सर्वे शुरू किया गया है। इनमें संभल के 17 और चन्दौसी के 11 स्थान शामिल हैं। इन स्थानों की पानी निकासी के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। योजना के तहत जलभराव वाले स्थानों को नालों से जोड़ा जाएगा, जिससे दो से तीन फीट तक भरने वाले बारिश के पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में बुधवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में जलभराव, वेंडिंग जोन, पार्किंग स्थलों के विकास और साफ-सफाई को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.