संभल, अगस्त 17 -- Sambhal News: शहर के प्रमुख मार्गों पर जलभराव और कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मोहल्ला दीपा सराय से बाईपास को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से गंदे पानी और कीचड़ से जलमग्न है। इस रास्ते से गुजरने वाले दर्जनों गांवों के लोगों को रोजाना दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन के चलते आए दिन हादसे भी हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार समस्या का स्थायी समाधान कराने को तैयार नहीं हैं। करीब छह महीने से अधिक समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो जाते हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच से होकर ग्रामीणों और वाहन चालकों को गुजरना पड़ता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है。

रिकॉर्डेड स्थिति उधर, बदायूं दरवाजा के पास भी सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी जमा है। इस ...