Sambhal News: जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन ने सुनी शहरवासियों की बात
संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: शहर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी और अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश ने शहरवासियों के साथ बैठक की। इसमें लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव से होने वाली परेशानियों को अधिकारियों के सामने रखा। बैठक के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों से आए लोगों ने जल निकासी की व्यवस्था, नालियों की सफाई और जलभराव वाले स्थानों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। लोगों ने कहा कि बारिश के समय कई मोहल्लों और मुख्य रास्तों पर पानी भर जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: जलजमाव से शहरवासियों की बढ़ी परेशानी, स्थल निरीक्षण कर तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.