संभल, जुलाई 23 -- Sambhal News: ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र के गांव बेरनी में जलभराव और गंदगी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों पर समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की। ग्राम पंचायत बेरनी में गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव के मुख्य मार्ग पर एकत्र हुए और जलभराव व गंदगी के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 100 मीटर लंबे रास्ते पर काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से रास्ते में गंदा पानी भरा रहता है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: पीपली जट में आठ साल से जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने बताया कि कई ग्राम प्रधान बदल चुके हैं, लेकिन इस समस्या का स्थायी समाधान नही...